कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ईपीएफओ के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत आने वाले सभी कर्मचारियों को यूनिवर्सल पीएफ अकाउंट नंबर 16 अक्टूबर से मिलने लगेगा। इस क्षेत्र में और पादर्शिता लाने के उद्देश्य से सरकार श्रम मंत्रालय के तहत वेब पोर्टल के माध्यम से लेबर आइडेंटिफिकेशन नंबर एलआइएन, की शुरुआत भी करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दोनों योजनाओं की का उद्घाटन 16 अक्टूबर को करेंगे। इसकी शुरुआत से पहले ही श्रम सचिव ने शनिवार को अपने आला अधिकारियों की एक बैठक भी बुलाई थी जिसमें एलआइएन और यूएएन योजनाओं की शुरुआत एक ही दिन करने की बात कही गई थी। श्रम सचिव के मुताबिक इन दोनों योजनाओं के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है। इस उद्घाटन समारोह में श्रम मंत्री समेत कई आला अधिकारी भी शामिल होंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।