(India)
देश में घटिया और नकली दवाओं की समस्या का अंदाजा लगाने के लिए सरकार नैशनल लेवल पर एक सर्वे करने की योजना बना रही है। इसके साथ वह दवाओं की गुणवत्ता में खामियां दूर करने के लिए कई कदम भी उठाने वाली है। इसके तहत दवा कंपनियों को निर्देश दिया जा सकता है कि वे लेबल पर दवाओं को स्टोर करने की स्थितियों की जानकारी प्रिंट करें। साथ ही, राज्यों के ड्रग रेगुलेटर्स को दूसरे देशों से क्वॉलिटी को लेकर आने वाली शिकायतों पर समयबद्ध तरीके से कदम उठाने को कहा जा सकता है। इसके अलावा, दवाओं की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए बार-कोडिंग के बारे में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा सकता है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।