शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 20 अंक कमजोर
(India) बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल 116.32 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 20.66 अंक अथवा 0.07 फीसद कमजोर होकर 27,186.08 अंक पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 8.40 अंक अथवा 0.10 फीसद गिरकर 8,137.90 अंक पर आ गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से मौजूदा उच्चस्तर पर उपभोक्ता सामान, पूंजीगत सामान, तेल एवं गैस, स्वास्थ्य, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों एवं धातु क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली किये जाने से सूचकांक में गिरावट आई।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।