ईकोस्पोर्ट, डस्टर की टक्कर में "होंडा एचआरवी"
(India) भारत में यह कार फोर्ड ईकोस्पोर्ट और रेनो डस्टर जैसी पॉपुलर कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों को टक्कर देने वाली है। होंडा की नई कॉम्पेक्ट एसयूवी कार लॉन्च के बारे में होडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने भी ऎलान किया है। यह कार होंडा की पॉपुलर हैचबैक जैज के प्लेटफॉर्म पर आधारित है, लेकिन इसमें फीचर्स सीआरवी एसयूवी की तरह दिए गए हैं। कंपनी ने होंडा एचआरवी को 4 मीटर के अन्दर की रेंज में बनाया है, जिसके चलते यह पहले से उपलब्ध कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों की टक्कर में होगी। कयास लगाए जा रहे हैं की होंडा मोबिलियो एमपीवी की तरह से भी पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि भारत से पहले यह एसयूवी थाईलैंड में उतारी जा रही है। होंडा एचआरवी की कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसके सभी वेरियंट 7 से 10 लाख रूपए में मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।