भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में आज इतिहास रच दिया है। भारत दुनिया का पहला देश बन गया जिसने अपनी पहली ही कोशिश में मंगल पर पहुंचने में कामयाबी पाई है। आज सुबह 7 बजकर 17 मिनट पर जैसे ही मंगलयान का लिक्विड इंजन शुरू हुआ। वैज्ञानिकों का दिल जोरों से धड़कने लगा। इसरो सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। दुनिया के ताकतवर देश अपनी पहली कोशिश में नाकामयाब रहे, क्या भारत कामयाब हो पाएगा हर चेहरे पर यही सवाल और शंका, लेकिन जैसे ही सुबह करीब 8 बजे भारत का मंगलयान मंगल की कक्षा में पहुंचा। लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पीएम मोदी समेत तमाम वैज्ञानिकों ने जमकर तालियां बजाई। और एक दूसरे को कामयाबी की बधाई दी। फलता के ऐलान के साथ ही इसरो सेंटर में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को उनकी सफलता पर बधाई दी और कहा कि आज मंगल को मॉम मिल गई। गौरतलब है कि भारत अमेरिका, रूस और यूरोप के बाद भारत चैथा देश है जिसने ये कामयाबी हासिल की है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।