देश के टॉप वीवीआईपीज को अब अपनी विदेश यात्राओं की जानकारी सरकार को देनी होगी। इनमें तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों के दामाद भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने इन वीवीआईपीज से जो जानकारी मांगी है, उसमें वीवीआईपी कब और कहां जा रहे हैं, कितने दिन रहेंगे, किससे मिलेंगे, क्यों जा रहे हैं और क्या यात्रा व्यावसायिक है, निजी या सरकारी, आदि शामिल हैं। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी को चिट्ठी लिखी है। इनके दामादों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को भी अपनी विदेश यात्राओं का पूरा ब्योरा बताना होगा। इन वीवीआईपीज को अपनी विदेश यात्रा की पूर्व सूचना सरकार को देनी होगी। इन्हें बताना होगा कि वे विदेश किसी के बुलावे पर जा रहे हैं या निजी यात्रा पर। अगर बुलावे पर जा रहे हैं, तो उन्हें बताना होगा कि किसने बुलाया और कहां रहेंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।