जनपद मुजफ्फरनगर में एक बार फिर जंगलो में तेंदुए के आने की खबर ने लोगो की नींद उड़ा कर रख दी है। थाना छपार और पुरकाजी क्षेत्र के कई गाँवो में तेंदुए के होने की आशंका जताई जा रही है। इसकी वजह से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। वहीं तेंदुए को मारने के लिए ग्रामीणो ने जंगलों में काॅम्बिंग की, लेकिन कोई सफलता हासिल नही हुई। दरअसल मुजफ्फरनगर के कई गांव में 6 महीने पहले भी तेंदुए के होने के प्रमाण मिले थे। इसमे कई लोगो के घायल होने और कई जंगली पशुओ के मारे जाने के बाद बन विभाग ने तेंदुए के होने की पुष्टि की थी। इस बार फिर ग्रामीण थाना छपार क्षेत्र में तेंदुए के होने की बात कह रहे है। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने इस बार फिर 2 व्यक्तियों को घायल किया है और कई पशुओं को मार दिया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।