जरनल मोटर्स ने सेल काम्पैक्ट, सीडान का नया माडल किया पेश
(India) कंपनी ने एक बयान में कहा कि नए सेल हैचबैक की कीमत 4.41 - 6.81 लाख रुपए के बीच होगी जबकि सीडान की कीमत 5.19 - 7.64 लाख रुपए होगी। दोनों मॉडल में डीजल और पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध है।
नयी पेशकश के संबंध में जनरल मोटर्स इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरविंद सक्सेना ने कहा ‘नयी सेल हैचबैक और सीडान से जीएम की ऐसी पेशकश करने के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर होती है जिससे बाजार में ग्राहकों को उनके पैसे का सही मूल्य मिले।’ सेल को 2012 में पेश किया गया था जिसे विशेष तौर पर भारत और अन्य तेजी से उभरते बाजारों के लिए तैयार किया गया था। सेल का निर्माण कंपनी की पूर्ववर्ती चीनी भागीदार शांघाई आटोमोटिव इंडस्ट्रीज कार्प ने वैश्विक कार मंच के तहत किया था। नई कार में सेंट्रल डोर लॉकिंग, दोहरे एयर बैग आदि सुविधाएं हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।