(India)
यह खाता नाबालिग के नाम पर ही खोला जाएगा। उसे चेक बुक व डेबिट कार्ड भी जारी किया जाएगा जिस पर उसकी पसंद की तस्वीर होगी। बैंक के कार्यकारी निदेशक राजीव सभलवाल ने कहा कि हम ‘स्मार्ट स्टार’ खातों की शुरुआत कर काफी खुश हैं। इसमें नाबालिगों को स्वतंत्र रूप से खातों के परिचालन की अनुमति होगी। इससे उनमें बचत तथा समझदारी से खर्च करने की आदत बनेगी। इन खातों के जरिये बच्चे विभिन्न बैंकिंग लेनदेन मसलन चेक बुक जारी करना, बिलों का भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, मियादी जमा खाता और आवर्ती जमा खाता खोल सकेंगे। इसके अलावा उन्हें विभिन्न बैंकिंग चैनलों मसलन एटीएम, मोबाइल व इंटरनेट बैंकिंग तक भी पहुंच मिलेगी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।