(India)
कंपनी ने एपल के नए आईफोन की बिक्री से अपनी मोबाइल बिक्री को प्रभावित होने से बचाने के लिए यह योजना बनायी है। सैमसंग ने बताया कि चीन की तीनों मोबाइल सेवाएं और दक्षिण एशिया के सभी मोबाइल परिचालक कंपनियां शुक्रवार से गैलेक्सी नोट-4 की बिक्री शुरू कर देंगी। यह पहला मौका है जब कोरियाई कंपनी अन्य बाजारों से पहले चीन के बाजार में अपना प्रमुख स्मार्टफोन पेश कर रही है। उल्लेखनीय है कि एपल का आईफोन 6 जल्द ही चीन के बाजार में पहुंचने वाला है, जो कि आईफोन का सबसे बड़ा बाजार है। हालांकि एपल इंक ने फोन की बिक्री शुरू होने पर पहले तीन दिन में 1 करोड़ आईफोन 6 और 6 प्लस बिक्री की योजना बनाई है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।