माइक्रोसॉफ्ट भारत में 10 लाख महिलाओं को देगी ट्रेनिंग
(India) माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने आज अपनी ‘प्रौद्योगिकी में महिलाएं’ पहल पेश की जिसका लक्ष्य है भारत में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की महिला पेशेवरों की संख्या अगले कुछ साल में दोगुनी कर देना जो फिलहाल 10 लाख है। इस पहल में स्कूली छात्राओं, स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित) की युवा छात्राओं, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की महिला पेशेवरों और उद्यमियों शामिल किया जाएगा। इस पहल के तहत कंपनी छात्राओं के साथ उच्च विद्यालय के स्तर पर जुड़ेगी और उनके नौकरी पाने या अपना सूचना प्रौद्योगिकी उद्यम शुरू करने तक उनका सहयोग करेगी। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के प्रमुख रणनीतिकार जोसफ लैंडिस ने कहा, हम इस पहले के बारे में बेहद उत्साहित हैं। हमारा लक्ष्य है छात्राओं को सूचना प्रौद्योगिकी को कैरियर के तौर पर अपनाने में मदद करना और महिलाओं को प्रौद्योगिकी उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित करना। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के चेयरमैन भास्कर प्रामाणिक ने कहा, आज भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में करीब 10 लाख महिलाएं है। हमारा लक्ष्य है अगले कुछ साल में इनकी संख्या दोगुनी करना। इस पहल के तहत माइक्रोसॉफ्ट 7,50,000 महिलाओं के सज्ञथ काम करेगी और 2,50,000 महिला सूचना प्रौद्योगिकी पेशेवरों को भी प्रशिक्षित करेगी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।