तत्काल 32 लाख लोगों को EPFO की 1000 रु की न्यूनतम पेंशन स्कीम से मिलेगा लाभ
(India) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा संचालित इस पेंशन योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपए की मासिक पेंशन उपलब्ध कराई जाएगी। ईपीएफओ के शुरुआती अनुमान में आकलन लगाया गया था कि तत्काल आधार पर इससे 1000 रुपए से कम पेंशन पाने वाले 28 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। ईपीएफओ की ईपीएस-95 योजना के तहत पेंशनभोगियों की संख्या 28 लाख है। ईपीएफओ के एक आदेश में कहा गया है कि ईपीएस-95 के तहत मौजूदा 49 लाख पेंशनभोगियों में से 32 लाख को 1,000 रुपए से कम की मासिक पेंशन मिल रही है। इनमें से बड़ी संख्या में पेंशनभोगियों को 500 रुपए से कम की पेंशन मिल रही है। सरकार ने ईपीएस-95 के तहत 1000 रुपए की मासिक पेंशन को 1 सितंबर से प्रभावी किया है, लेकिन 1000 रुपए से कम की पेंशन पाने वाले लोगों को यह राशि अगले महीने से मिलेगी। ईपीएफओ ने अपने फील्ड कार्यालयों से 30 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।