सरकार ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्राकृतिक गैस की कीमत में संशोधन को 15 नवंबर तक के लिए टाल दिया है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने गुरवार को यह बात कही। यह तीसरा मौका है, जब गैस की कीमत में संशोधन टाला गया है। मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को प्राकृतिक गैस कीमतों में बढ़ोतरी 45 दिन के लिए 15 नवंबर तक टाल दिया। इस बारे में पूछे जाने पर प्रधान ने कहा, श्यह कदम चुनाव की वजह से उठाया गया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि गैस मूल्य में संशोधन को आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से टाला गया है या फिर बिजली और सीएनजी को महंगा होने से रोकने के लिए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।