शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 102 अंक कमजोर
(India) बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले तीन सत्रों के दौरान 738.38 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरआती कारोबार में 102.96 अंक अथवा 0.38 फीसद घटकर 26,365.40 अंक पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 27.00 अंक अथवा 0.34 फीसद घटकर 7,884.85 अंक पर आ गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच कारोबारियों की ओर से उपभोक्ता सामान, एफएमसीजी, स्वास्थ्य, बैंकिंग एवं पूंजीगत सामान आदि क्षेत्रों के शेयरों की बिकवाली बढ़ाए जाने से सूचकांक में गिरावट आई।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।