(India)
पांच वर्ग सेंटीमीटर छोटा यह उपकरण स्वास्थ्य जांच के लिए सीधे त्वचा पर रखा जा सकता है या इसे घड़ी की तरह कलाई पर पहना जा सकता है। जब इस उपकरण का रंग बदल जाता है, तो समझ जाइए स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी है। नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शोधकर्ताओं में से एक योंगांग हुआंग ने कहा, "हमारा उपकरण यांत्रिक तौर पर अदृश्य है। यह इतना पतला है कि अगर इसे त्वचा पर रख लें, तो इसका पता भी नहीं चल पाता। रक्त प्रवाह की दर मापने के लिए यह त्वचा की सतह पर क्षणिक तापमान परिवर्तन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करता है, जो सीधे तौर पर दिल के स्वास्थ्य से जुड़ा है। वहीं त्वचा के स्वास्थ्य का पता लगाने के लिए यह त्वचा जलयोजन स्तर का इस्तेमाल करता है। इस इपकरण में वायरलेस हीटिंग सिस्टम भी है, जो हवा में मौजूद विद्युत चुंबकीय तरंगों से ऊर्जा ग्रहण कर सकता है। हीटिंग सिस्टम का इस्तेमाल त्वचा की उष्मीय गुणों के माप के लिए होता है। यह अध्ययन पत्रिका 'नेचर कम्युनिकेशन' में प्रकाशित हुआ है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।