परिसंपत्ति प्रबंधकों को भारत में अरबों डालर के निवेश की उम्मीद
(India) उनका मानना है कि इससे देश के परिसंपत्ति प्रबंधन उद्योग में अरबों डालर का निवेश आ सकता है। रिलायंस कैपिटल ऐसेट मैनेजमेंट के मुख्य कार्यकारी संदीप सिक्का ने कहा कि यहां उनकी विभिन्न संस्थागत निवेशकों के साथ हुई बैठक से जाहिर है कि वे भारत की संभावनाओं के प्रति आशावान हैं और देश की मजबूत बुनियाद और भारतीय बाजार से मिलने वाले अच्छे मुनाफे का फायदा उठाने के लिए भारतीय कोषों में निवेश के लिए तैयार हैं।
सिक्का ने यहां कहा कि अनुमानित निवेश के बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है लेकिन इस साल अब तक 20 अरब डालर से अधिक का निवेश हो चुका है और यह रुझान और मजबूत होने की उम्मीद है। मोदी की पांच दिन की यात्रा से पहले यहां आयोजित भारतीय निवेश मंच के समारोह में हिस्सा लेने आए सिक्का ने कहा कि संस्थागत निवेशक भारत में निवेश करने का इंतजार कर रह हैं और प्रधानमंत्री की यात्रा से इस दिशा में बहु-प्रतीक्षित प्रोत्साहन मिलेगा। भारतीय परिसंपत्ति प्रबंधन उद्योग अनुमनित 10 लाख करोड़ रुपए का है। अगले कुछ साल में यह दोगुना हो सकता है। देश में करीब 45 म्युचुअल फंड कंपनियां हैं। इस समारोह के दौरान कई कोष प्रबंधकों ने कहा कि भारत की कई विशाल परिसंपत्ति प्रबंधक कंपनियां वैश्विक स्तर पर उभर रही हैं और कुछ यूरोप एवं उत्तरी अमेरिका में निवेश पर विचार कर रही हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।