पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियान मेक इन इंडिया को प्रोत्साहन देने के लिए इन्वेस्ट इंडिया ने उद्योग मंडल फिक्की में एक सुविधा प्रकोष्ठ स्थापित किया है। यह प्रकोष्ठ निवेश से संबंधित सभी प्रकार में पूछताछ में मदद करने के अलावा निवेशकों को संपर्क कराने में भी सहयोग देगा। फिक्की ने कहा है कि जिन निवेशकों को किसी तरह की पूछताछ करनी है तो वे मेकइनइंडिया.कॉम वेबसाइट पर अपने सवाल भेजकर जवाब हासिल कर सकते हैं। इस वेबसाइट को पीएम मोदी ने 25 सितंबर को विज्ञान भवन में लांच किया था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।