विदेश में भारत केंद्रित कोष जारी करेगा रिलायंस एमएफ
(India) आरकैम अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह की वित्तीय सेवा शाखा रिलायंस कैपिटल की अंग है जिसने हाल ही में जापान में इक्विटी और ऋण बाजारों के लिए दो भारत कोष पेश किया है। आरकैम के मुख्य कार्यकारी संदीप सिक्का ने यहां कहा कि परिसंपत्ति प्रबंधक कंपनी के तौर पर हमें स्पष्ट रूप से लगता है, अपने दीर्घकालिक रिकार्ड और जोरदार अनुसंधान क्षमता के साथ हम चाहते हैं कि विभिन्न विदेशी बाजारों को भारत में निवेश का मौका प्रदान करना चाहते हैं। सिक्का ने यहां एक साक्षात्कार में कहा कि हाल ही में हमने जापान में दो योजनाएं पेश कीं और हम दूसरे मौके तलाशेंगे। हमें इतना तय लगता है कि भारत में और राशि आएगी। सिक्का यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच दिवसीय यात्रा के मद्देनजर आयोजित भारत निवेश मंच में हिस्सा लेने आए थे। मोदी की अमेरिका यात्रा कल समाप्त हो रही है। आरकैम देश का सबसे बड़ा म्यूचुअल कोष ‘रिलायंस म्यूचुअल फंड’ का परिचालन करती है जो एक लाख करोड़ रुपये से अधिक परिसंपत्ति का प्रबंधन करती है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।