कीमत और वेरियंटण्
महिन्द्रा गस्तो की अन्य स्कूटरों के मुकाबले कम कीमत रखी गई है। इसे दो वेरियट डीएक्स और वीएक्स में उतारा गया है। महिन्द्रा गस्तो डीएक्स की कीमत 43000 हजार रूपए रखी गई है जबकि गस्तो वीएक्स की कीमत 47000 रूपए रखी गई है।
यूनिसेक्स डिजायन
महिन्द्रा गस्तो एक यूनिसेक्स स्कूटर है यानि महिलाओं और पुरूषों दोनों के लिए है। महिन्द्रा ने अपनी हिट बाइक सेंच्युरो की तरह ही गस्तो स्कूटर को भी स्पोर्टी डिजायन में बनाया है। जबकि इसमें कई सारे ऎसे फीचर्स दिए गए है जो फर्स्ट इन क्लास है।
पावर और परफोर्मेस
महिन्द्रा गस्तो में 107.7 एमएम एम-टेक, 4स्ट्रॉक एल्युमिनियम, सिंगल सिलेंडर, एयरकूल्ड सीवीटी गियरबॉक्स वाला इंजन दिया है। यह 8 बीएचपी का पावर और 8.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
आकर्षक माइलेज और बेस्ट इन क्लास परफोर्मेस
महिन्द्रा गस्तो अपनी रेंज में सबसे जबरदस्त एस्लेरेशन वाला स्कूटर है। इसे 0 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में महज 10.3 सेकेंड का समय लगता है। जबकि यह 63 किलोमीटर प्रतिलीटर का आकर्षक माइलेज देता है।
फर्स्ट इन क्लास फीचर
महिन्द्रा गस्तो में एलईडी पायलट लैंपए सीट क्लिक मैकेनिज्मए फ्रंट में क्विक स्टोरेजए रिमोट फ्लिप कीए गाइड मी लैंपए फाइंड मी लैंप आदि गए हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।