प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी आईबीएम ने भारत में हाल में घोषित स्मार्ट शहर और डिजिटल भारत जैसी सरकार की नई पहलों में हिस्सा लेने की इच्छा जताई है। कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी वर्जिनिया रोमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात में यह इच्छा जताई। वैश्विक स्तर पर 100 अरब डॉलर के कारोबार वाली कंपनी आईबीएम की भारत में अच्छी मौजूदगी है भारत में आईबीएम के कर्मचारियों की संख्या भी अच्छी खासी है। वैश्विक स्तर पर आईबीएम के कर्मचारियों की संख्या चार लाख से अधिक है, इनमें से एक-तिहाई भारत में कार्यरत हैं। भारत में आईबीएम के कर्मचारियों की संख्या अमेरिका से भी अधिक है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।