ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं
(India)
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मॉनिटरी पॉलिसी में दरों में कोई कटौती नहीं की है। आरबीआई ने रीपो रेट, रिवर्स रीपो रेट और सीआरआर तीनों में कोई बदलाव नहीं किया है। रेट 8 फीसदी पर स्थिर है। सीआरआर 4 फीसदी और रिवर्स रीपो रेट 7 फीसदी पर स्थिर है। आरबीआई ने एसएलआर में भी कोई बदलाव नहीं किया है और यह 22 फीसदी पर बरकरार है। ध्यान रहे कि कई एक्सपर्ट यह बता रहे थे कि आरबीआई रिवर्स रीपो रेट में बदलाव कर सकता है। आरबीआई का कहना है कि ग्लोबल संकट के कारण महंगाई पर दबाव बने रहने की आशंका है। खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर और बढ़ने का खतरा बना हुआ है। आरबीआई का फाइनैंशल ईयर 2015 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 5.5 फीसदी पर कायम है। आरबीआई के मुताबिक वित्त वर्ष 2016 में जीडीपी ग्रोथ 6.3 फीसदी रहने का अनुमान है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।