(India)
बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल 29.21 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 30.38 अंक अथवा 0.11 फीसद कमजोर होकर 26,566.73 अंक पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 11.25 अंक अथवा 0.14 फीसद गिरकर 7,947.65 अंक पर आ गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति से पहले कोषों एवं फुटकर निवेशकों की ओर से धातु, उपभोक्ता सामान, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों, तेल एवं गैस एवं बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों की बिकवाली बढ़ाये जाने के कारण सूचकांक में गिरावट आई।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।