मारूति सियाज को फीचर्स के अनुसार 6 वेरियंट में उतारा जा रहा है। इसके टॉप एंड मॉडल में पुश बटन स्टार, इलेक्ट्रक फोल्डिंग मिरर, प्रोजेक्टर हेडलैंप, रीयर एसी वेंट्स, पेसेंजर और ड्राइवर एयरबेग आदि स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिए जा रहे हैं। इसके अलावा यह 8 रंगो के शानदार ऑप्शन में उतारी जा रही है। हालांकि कंपनी ने अभी मारूति सियाज की कीमत के बारे में कोई ख्खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि अभी उपलब्ध फुल साइज सेडान मारूति एसएक्स4 से ज्यादा कीमत वाली हो सकती है। मार्केट में इस कार की सीधी ट क्कर हुंडई वर्ना, फॉक्सवोगेन वेंटो, स्कोडा रेपिड, होंडा सिटी आदि पॉपुलर कारों से होने वाली है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।