रिजर्व बैंक ने प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया
(India) रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को आठ प्रतिशत ही रखा। यह वह दर है, जो विभिन्न बैंक अपनी लघुकालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए रिजर्व बैंक से ऋण लेने पर ब्याज के रूप में चुकाते हैं। रिवर्स रेपो रेट को सात प्रतिशत रखा गया है। यह ब्याज की वह दर है, जो रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को जमा राशि पर देता है। नकद आरक्षी अनुपात (कैश रिजर्व रेशियो) में कोई परिवर्तन नहीं करते हुए इसे चार प्रतिशत रखा गया है। इसी तरह सीमांत स्थाई सुविधा दर तथा बैंक दर को भी बिना किसी परिवर्तन के नौ प्रतिशत रखा गया है। सांविधिक तरलता अनुपात को 22.0 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। वृहद-आर्थिक स्थिति और मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए यह पहले से ही अपेक्षा की जा रही थी कि रिजर्व बैंक प्रमुख ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं करेगा।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।