गोरखपुर में दो ट्रेनों में टक्कर
(India)
गोरखपुर के नंदानगर क्रॉसिंग पर मंगलवार देर रात लखनऊ-बरौनी और कृषक एक्सप्रेस ट्रेनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के स्लीपर के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 45 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि कई लोग डिब्बों में फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन को छावनी रेलवे स्टेशन से बिहार के लिए रवाना किया गया। आगे नंदानगर क्रॉसिंग के जिस प्वाइंट से ट्रेन को पास कराया जाना था, उसी प्वाइंट से कृषक एक्सप्रेस ट्रेन को भी लाने की व्यवस्था थी। लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस प्वाइंट से गुजर ही रही थी कि इसी लाइन पर कृषक एक्सप्रेस को क्लीयर कर दिया गया और दोनों ट्रेनें सामने से भिड़ गई।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।