सत्या नडेला ने की क्लाउड सेवाओं की घोषणा
(India)
माईक्रोसॉफ्ट के सीईओ बनने के बाद अपनी पहली भारत यात्रा पर आए सत्या नडेला ने मंगलवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 2015 के अंत तक कंपनी अज्योर और ऑफिस 365 कमर्सियल क्लाउड सेवाएं अपने भारतीय डाटा सेंटर से मुहैया कराना शुरू कर देगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस सेवा के शुरू होने से माईक्रोसॉफ्ट को 10,000 से ऊपर भारतीय पार्टनरों को सीधा लाभ होगा। नडेला ने कहा कि भारत में माईक्रोसॉफ्ट द्वारा मुहैया कराई जाने वाली क्लाउड सेवा की आमदनी में पिछले साल 100 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है और अज्योर और ऑफिस 365 सेवा के शुरू होने के बाद इसमें और अधिक वृद्धि होगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।