(India)
दो दिन तक चली बातचीत के दौरान अमेरिका-भारत संबंधों को आर्थिक, ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग के नजरिये से आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया गया। दोनों पक्षों ने भारत में नवीकरणीय उर्जा विकास एजेंसी के लिए अमेरिकी निर्यात आयात बैंक से एक अरब डालर का रियायती वित्त प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की। अपनी पहली मुलाकात में दोनों नेताओं ने कारोबार को 100 अरब डालर से बढाकर 500 अरब डालर करने पर सहमति व्यक्त की। हालांकि इसके लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई। शिखर स्तरीय वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों नेताओं ने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा और प्रधानमंत्री मोदी ने वहनीय, समावेशी, रोजगारपरक वृद्धि और विकास में अमेरिकी और भारतीय व्यवसाय की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।