(India)
लेकिन अब लावा कंपनी का आईवरी ई टेबलेट इसी इसी चौंकाने वाली कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है। लावा आईवरी ई एक एंड्रॉयड टेबलेट है जो 4.2.2 जेलबीन वर्जन पर काम करता है। कंपनी ने इसमें 7 इंच की डिस्पले स्क्रीन 1024*600 पिक्सल रेजोल्युशन के साथ दी है। इसका कुल वजन मात्र 300 ग्राम है। लावा के इस टेबलेट में दो सिम लगती है और दोनों सिम के तहत वॉयस कॉलिंग की जा सकती है यानि इसें टेबलेट और स्मार्टफोन दोनों तरह से यूज में लिया जा सकता है। बेहतर परफोर्मेस के लिए इसमें 1.3 गीगाहर्त्ज डयूलकोर मीडियाटेक प्रोसेसर, माली 400 जीपीयू, 1जीबी रैम, 4जीबी इंटरनल मेमोरी और 32जीबी एक्टरनल मेमोरी दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें 2 मेगापिक्सल कैमरा पीछे और 0.3 मेगापिक्सल कैमरा आगे की तरफ दिया है। इसमें 2500 एमएएच की पावरफुल बैटरी लगी है। हालांकि यह 3जी सपोर्ट नहीं करता।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।