माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में लॉन्च किए 3 नए स्मार्टफोन
(India) माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले दो नये फोन लूमिया 730 और लूमिया 830 आज भारतीय बाजार में लॉन्च किए। इसके साथ ही कंपनी ने अपने बहुप्रतीक्षित लूमिया 930 की भारत में ब्रिकी शुरू करने की घोषणा की है। माइक्रोसॉफ्ट मोबाइल्स की अनुषंगी नोकिया इंडिया सेल्स के प्रबंध निदेशक अजय मेहता ने ये फोन लॉन्च करते हुए कहा कि कंपनी ने स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाने तथा लूमिया सीरीज को और विस्तार देने के तहत यह कदम उठाया है। कंपनी का नया फोन लूमिया 730 डुअल सिम है। इसका मूल्य 15299 रुपए है और यह 6 अक्टूबर से बाजार में उपलब्ध होगा। लूमिया 830 में 10 एमपी प्योव्यू कैमरा है और इसकी कीमत 28799 रुपए है। यह 8 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। इसी तरह लूमिया 930 की कीमत 38,649 रुपए है। इसमें क्वाडकोर 2.2 गीगाहट्र्ज स्नैपड्रेगन क्वाडकोर प्रोसेसर है और 20एमपी प्योरव्यू कैमरा है। यह 15 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। मेहता ने बताया कि इन तीनों उत्पादों के साथ वनड्राइव पर अतिरिक्त 1टीबी स्टोरेज की पेशकश होगी। यह पेशकश पहले छह महीने के लिए नि:शुल्क होगी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।