एल्काटेल स्मार्टफोन मात्र 1990 रूपए में! ये पांच फीचर है खास
(India) यह इंटेक्स और स्पाइस के स्मार्टफोन्स के बाद नया लॉन्च हुआ तीसरा सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। फायर सी में सारे ऎसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे शानदार बनाते हैं।

सस्ती कीमत और यूनिक आपरेटिंग सिस्टम-
एल्काटेल वन टच फायर सी स्मार्टफोन मोजिला के फायरफॉक्स 1.3 ओएस पर काम करता है। इससें पहले इंटेक्स और स्पाइस भी इस ओएस वाले सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च कर चुके हैं, लेकिन यह उनसे भी सस्ता है।

डिस्पले और डायमेंशन-
कॉम्पेक्ट साइज वाले इस एल्काटेल फायरफॉक्स स्मार्टफोन में 4.5 इंच डिस्पले स्क्रीन लगी है, जिसका रेजोल्युशन 320*480 पिक्सल है। इसका डायमेंशन 112.2*62.12 एमएम है, जबकि कुल वजन मात्र 100 ग्राम है।
शानदार परफोर्मेस-
एल्काटेल वन टच फायर सी स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्त्ज 6821 प्रोसेसर, 128 एमपी रैम और 256 एमपी इंटरनल मेमोरी दी गई है। जिससे इसकी परफोर्मेस बहुत ही अच्छी है। इसमें 1000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कैमरा और कनेक्टिविटी-
इसमें 1.3 मेगापिक्सल कैमरा पीछे की तरफ दिया गया है। वहीं वाय-फाय, ब्लूटुथ, माइक्रो यूएसबी, एफएम रेडियो, डयूल सिम सपोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस दिए गए हैं।

इनकी टक्कर का है-
एल्काटेल वन टच फायर सी अपने ही सेगमेंट के फायरफॉक्स ओएस पर काम करने वाले इंटेक्स क्लाउड एफएक्स और स्पाइस फायर वन एमआई को टक्कर देने वाला है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।