विस्तार ने दूसरे एयरबस ए-320 विमान की डिलीवरी ली
(India) सूत्रों ने कहा कि एयरबस नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कल उतरा, विस्तार ने पहले विमान की डिलीवरी 24 सितंबर को ली थी और अगले साल मार्च तक उसने अपने बेड़े का आकार 5 एयरबस 320 विमानों का करने की योजना बनाई है, उन्होंने कहा कि कंपनी ने उड़ानों का परीक्षण करने के लिए सेवाएं शुरू करने की योजना कुछ हफ्तों के लिए टाल दी है, कंपनी ने अक्तूबर के मध्य तक उड़ान सेवाएं शुरू करने का संकेत दिया था, उड़ान परमिट हासिल करने से पहले कंपनी को कुछ आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करनी है जिसकी वजह से भी कंपनी ने उड़ानें शुरू करने की योजना टाली है. कंपनी के अधिकारियों को इस महीने के अंत में या नवंबर की शुरआत में सेवाएं शुरू होने की संभावना है.

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।