पुरानी कारों के बाजार में प्रवेश करेगी रेना, दो नए माडल अगले साल
(India) कंपनी अगले साल भारत में पुरानी कारों के बाजार प्रवेश के अलावा, दो नए माडल पेश करेगी ताकि बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाई जा सके जिसे वह बड़ी चुनौती के तौर पर देखती है। कंपनी ने भारत में पांच प्रतिशत से अधिक की बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखा है,, और वह देश के लिए उपयुक्त उत्पाद पेश करने के लिए चेन्नई के अपने अनुसंधान एवं विकास केंद्र का भी फायदा उठा रही है। रेनो के अध्यक्ष (अफ्रीका, पश्चिम एशिया और भारत) बर्नार्ड कैंबियर ने पेरिस मोटर शो के मौके पर कहा कि भारतीय बाजार अगले दो साल में रेनो के लिए बड़ी चुनौती है। भारतीय बाजार के लिए हमारी बड़ी महत्वाकांक्षाएं हैं। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कंपनी की नयी कारोबारी योजनाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि हमारी योजना कुछ नयी सेवाएं शुरू करने की है। रेनो इंडिया के स्थानीय मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक सुमित साहनी के साथ मेरी महत्वाकांक्षा है कि पुरानी कारों का बाजार विकसित करने जैसी और चीजें की जाएं। साहनी ने कहा कि पुरानी कारों के बाजार में प्रवेश करने से कंपनी को ब्रांड बिल्डिंग करने में मदद मिलेगी। साहनी ने कहा कि आज यदि कोई ग्राहक रेनो कार खरीदने आता है और उसके पास पहले से एक कार होती है तो वह ऐसे मंच ढूंढता है जहां उसके मौजूदा कार की सही कीमत मिल सके।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।