(DELHI, India)
विजयादशमी के दिन भगवान राम ने लंका नरेश रावण का वध किया। इसलिए इस पर्व को विजयादशमी भी कहा जाता है। दिल्ली के सुभाष मैदान में पीएम मोदी ने रावण दहन किया है। इनके अलावा वहां राष्ट्रपति प्रणव मुख्रर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहे। आयोजकों ने राष्ट्रपति को त्रिशूल और गदा भेंट की। इसके बाद पहले कुंभकर्ण, फिर मेघनाद और अंत में रावण के पुतले धू-धू कर जल उठे। इससे पहले दशहरे के मौके पर दिल्ली के सुभाष मैदान में राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आरती उतारी गई और तिलक लगाया गया।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।