चीन में 14 अरब डॉलर निवेश करेगी जनरल मोटर्स
(India) जीएम की मुख्य कार्यपालक अधिकारी मैरी बारा ने कहा कि कंपनी की चीन में 60 नये माडल भी पेश करने तथा नया लक्जरी ब्रांड कैडिलाक समेत अन्य माडलों का नया संस्करण पेश करने की भी योजना है। कैलीफोर्निया की वैश्विक शोध कंपनी जेडी पावर एंड एसोसिएट्स के निदेशक (वाहन उद्योग विश्लेषक) टीम दुन ने कहा कि जीएम को आगे बढ़ने के लिये कंपनी का चीन में निवेश जरूरी है। ‘चीन में यह बड़ा निवेश है।’ उन्होंने कहा, ‘सालाना वाहन बिक्री मात्रा के लिहाज से जीएम अभी भी चीन में प्रमुख कंपनी बनी हुई है और जब लोग चीन में जीएम की ओर देखते हैं तो हर कोई उम्मीद करता है कि वाहनों की बिक्री बढ़ेगी।’ जीएम ने कहा कि ताजा आंकड़ों के अनुसार कंपनी तथा संयुक्त उद्यम सहयोगियों ने चीन में पिछले साल रिकार्ड 31 लाख वाहन बेचे।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।