बिहार के पटना के गांधी मैदान में भगदड़ मचने से 32 से ज्यादा की मौत हो गई। भगदड़ रावण दहन के वक्त मची। रावण दहन के बाद जब भीड़ मैदान से बाहर निकल रही थी, तभी भगदड़ मच गई। मैदान में करीब पांच लाख लोग मौजूद थे। गृहसचिव ने 32 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि की मृतकों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही 100 से ज्यादा ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों और मृतकों में अधिकत्तर महिलाएं और बच्चें शामिल हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से फोन पर घटना के संबंध में बात की और केन्द्र की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने फोन कर मुख्यमंत्री से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली और इस पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगदड़ में घायल हुये लोगो के इलाज के लिये बेहतर व्यवस्था की जानी चाहिए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।