ई-कामर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन डॉट काम के अध्यक्ष, चेयरमैन और सीईओ जेफ्री पी बेजॉस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. बेजॉस इस सप्ताह भारतीय शहरों की यात्रा पर हैं. दुनिया की सबसे बड़ी ई रिटेलर पहले ही भारत में 2 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जता चुकी है. एक आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी गयी. अभी एक सप्तानह की यात्रा पर भारत आये बेजॉस ने यहां के नागरिकों को उत्साबह से भरा हुआ और जीवंत बताया.उन्होंाने कहा कि, मैं यहां कुछ दिनों पूर्व ही आया हूं लेकिन मुझे लग रहा है जैसे मैं वर्षों से यहां रहर रहा हूं. अमेजन आज से समय में सबसे तेजी से उभरती ई-कामर्स कंपनी है. इसी सप्ता ह कंपनी ने भारत में डाटा सेंटर खोलने की योजना के बारे में बताया है. कंपनी ने कहा था कि वह यहां डाटा सेंटर के लिए संभावनाएं तलाश रही है.कुछ दिनों पूर्व फिक्की के एक कार्य्रकम में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजॉस ने कहा कि एडब्ल्यूएस का कारोबार काफी तेजी से बढा है. उन्होंने कहा, ‘हम हमेशा ही नई संभावनाओं पर विचार करते हैं. हमारे पास एडब्ल्यूएस है. हमने इसकी शुरुआत काफी समय पहले की थी और इसका कारोबार काफी तेजी से बढा है.’ उन्होंने कहा, हम नये डेटा सेंटर बना रहे हैं और उनकी जगह पर विचार कर रहे हैं, भारत पर भी विचार हो रहा है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।