औद्योगिक उत्पादन आंकड़ों और इंफोसिस के परिणाम पर होगी बाजार की नजर
(India) सोमवार को बकरीद के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे, निवेशकों की नजर विदेशी निवेशकों के रुझान तथा डॉलर के मुकाबले रपये के उतार चढ़ाव पर होगी, रेलीगेयर सिक्योरिटीज के खुदरा वितरण विभाग के अध्यक्ष जयंत मांगलिक ने कहा, ‘‘चालू सप्ताह में कई महत्वपूर्ण आंकड़े जारी होंगे, अगस्त के लिए एचएसबीसी सर्विसेज पीएमआई मंगलवार को आयेगा, शुक्रवार को अगस्त के औद्योगिक उत्पादन आंकड़े जारी होंगे, शुक्रवार से ही कंपनियों के दूसरी तिमाही के परिणाम भी आयेंगे, सबसे पहले इंफोसिस अपने दूसरी तिमाही के परिणाम जारी करेगी.’’ जयंत मांगलिक ने कहा कि ''इसके अलावा कारोबारियों की निगाह वैश्विक बाजार के रुख पर भी होगी'' बोनान्जा पोर्टफोलियो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गोयल ने कहा, ''आने वाले सत्रों में वैश्विक संकेत और दूसरी तिमाही के कार्यपरिणाम बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण होंगे. शेयर बाजार मंगलवार को अमेरिकी रोजगार के आंकड़ों पर अपनी प्रतिक्रिया जतायेगा जहां रोजगार दर में 5.9 प्रतिशत की गिरावट आई जो जुलाई 2008 के बाद का निम्नतम स्तर है जहां पिछले महीने 2,48,000 नये रोजगार बढ़े, इस बीच बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 58.33 अंक की गिरावट के साथ विगत सप्ताहांत 26,567.99 अंक पर बंद हुआ

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।