उद्धव ने मोदी की तुलना अफजल खान से की
(India)
अपनी पूर्व सहयोगी बीजेपी पर शिवसेना ने अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी द्वारा महाराष्ट्र में चलाए जा रहे चुनाव प्रचार अभियान की तुलना 17 वीं सदी में बीजापुर के सेनापति अफजल खान की सेना द्वारा शिवाजी के शासन पर किए गए हमले से की. उद्धव ने यह हमला ऐसे समय में किया है जब पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में मोदी पर करारा हमला बोलते हुए दावा किया गया है कि उनकी अगुवाई वाली बीजेपी ने शिवसेना की ‘‘पीठ में छुरा घोंपा’’ है. उस्मानाबाद जिले के तुलजापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ने कहा, ‘‘बीजेपी है क्या ? पहले वे प्रचार के लिए प्रधानमंत्री को लाते हैं और फिर प्रधानमंत्री की पूरी कैबिनेट उनके लिए प्रचार करने आ जाती है. ये लोग अफजल खान की सेना की तरह हैं जो इस राज्य को जीतना चाहते हैं.’’ उद्धव ने आरोप लगाया कि अफजल की ही तरह बीजेपी भी ‘‘राज्य को टुकड़ों में बांटने’’ की मंशा रखती है. हालांकि, शिवसेना नेता ने चेतावनी दी कि बीजेपी का भी वही हश्र होगा जो अफजल खान का हुआ.’

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।