सीमा से 4 किमी दूर स्थित गांव में पाक कर रहा है गोलीबारी
(India)
सोमवार को जम्मू के आर.एस. पुरा सेक्टर में 5 नागरिकों की मौत कोई सामान्य घटना नहीं है। ऐसा नहीं है कि गलती से ये लोग सीमा पार से बिना उकसावे के हो रही फायरिंग की चपेट में आ गए। हकीकत यह है कि पाकिस्तान रेंजर्स जानबूझकर उन इलाकों में गोलाबारी कर रहे हैं, जहां पर आम नागरिक रहते हैं । बीएसएफ के सूत्रों का कहना है कि जिस गांव में पाकिस्तानी गोलीबारी कर रहे हैं, वह बीएसएफ की चैकियों से बहुत दूर है। मगर अब तक इस गांव में 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 से ज्यादा जख्मी हो चुके हैं। बीएसएफ के ऑफिसर ने बताया, आमतौर पर सीमा पर बनी चैकियों के करीबी गांव गोलीबारी की चपेट में आ जाते हैं, लेकिन यहां पर मामला अलग है। गांव बॉर्डर से 4 किलोमीटर दूर है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।