देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन ई-रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट ने सोमवार को कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया है. कंपनी ने दिन शुरू होते ही कई उत्पादों पर भारी छूट की पेशकश की थी, जिसका लाभ उठाने के लिए वेबसाइट पर ग्राहक ऐसे उमड़े कि दिनभर में कई बार वेबसाइट क्रैश हो गई. इस दौरान वेबसाइट को एक अरब हिट्स मिले, जबकि 615 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री भी हुई.बेंगलुरु की इस ऑनलाइन रिटेल कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा, श्हमारी वेबसाइट को सोमवार को एक अरब हिट मिले और हमने 24 घंटे में 10 करोड़ डॉलर बिक्री का लक्ष्य सिर्फ 10 घंटे में हासिल कर लिया.श् छूट का ऑफर शुरू होने के कुछ ही घंटे के भीतर बड़ी संख्या में लोगों द्वारा वेबसाइट खोलने के कारण वेबसाइट दोपहर के वक्त क्रैश हो गई थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर कंपनी के खिलाफ काफी शिकायतें भी आने लगी.कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, श्एक आंतरिक सर्वर की समस्या पैदा हो गई थी, जिसकी वजह से ट्रैफिक बढ़ने कारण कुछ समय के लिए ऑनलाइन ऑर्डर हासिल करने में दिक्कत आ गई थी. इस समस्या को दूर कर लिया गया है और ट्रैफिक क्षमता बढ़ा दी गई है. अब वेबसाइट को खोला जा सकता है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।