ई रिक्शा मामले पर जंतर मंतर पर धरना देगी आप
(India)
आम आदमी पार्टी के नेता एक बार भी धरने पर बैठने की योजना बना रहे हैं..खबर है कि आम आदमी पार्टी ई रिक्शा मामले पर जंतर मंतर पर धरना करेगी गाजियाबाद के कौशाम्बी ऑफिस में संजय सिंह ने कहा कि..कुछ तकनीकी खामियों को दूर करके ई रिक्शा को दोबारा चलाने को लेकर आप ने आज केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकत की है..संजय सिंह के मुताबिक पार्टी के सारे नेता और ई रिक्शा के चालक, जंतर मंतर पर सभा करेंगे जहां चालकों की सारी अड़चनों को दूर करने की कोशिश की जाएगी... वहीं संजय सिंह से राजेश गर्ग को लेकर उठाए गए सवाल पर उन्होंने कहा की अभी राजेश से कोई ऑफिशियल पत्र मिला नहीं है ! मीडिया में आई खबरों पर जवाब देने से पहले वो राजेश से बात करेंगे..

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।