शेयर बाजारों में शुरूआती गिरावट
(India)
एशियाई बाजारों के नाकारात्मक रुख के बीच फंडों और निवेशकों की लिवाली से देश के शेयर बाजार मंगलवार को गिर कर खुले। शेयर बाजार पांच दिन के अवकाश के बाद आज खुले हैं। बाजार शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के अलावा 2, 3 और 6 अक्टूबर को क्रमशरू गांधी जयंती, दशहरा और ईद-उल-जुहा के मौके पर बंद थे। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार ख्बीएसई, का सेंसेक्स 137.34 अंक यानि 0.51 फीसद गिरावट के साथ 26,430.65 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स पिछले सत्र ख्1 अक्टूबर, में 65.52 अंक गिरकर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, का निफ्टी भी 48.40 यानि 0.60 फीसद गिरकर 7,897.15 पर पहुंच गया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।