(DELHI, India)
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सरकार ने एक अध्यदेश पारित कर पीआईओ को हमेशा के लिए वैध कर दिया। इससे उन्हें अब थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, चाहें उनकी यात्रा 180 दिनों से ज्यादा की ही क्यों न हो प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ महीनों में PIO और OCI स्कीमों को मिलाकर एक दिया जाएगा। ताकि विदेशों में रह रहे भारतीयों को कोई परेशानी ना हो। और वो अपने देश से और आसानी से जुड़ सकें। अध्यादेश 30 सितंबर को पारित कर दिया गया है और पीआईओ कार्ड धारक अब आजीवन वीजा का लाभ उठा सकेंगे। गौर हो कि नरेन्द्र मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे के दौरान मैडिसन स्क्वेयर पर अप्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीआईओ वीजा को आजीवन वैध करने का वादा किया था। गौर हो कि PIO यानी पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन वैसे लोगों को कहा जाता है जो भारतीय नागरिक नहीं होते हैं लेकिन उनका किसी ना किसी तरह से भारत से रिश्ता रहता है। जैसे उनके माता-पिता, दादा-दादी या फिर पति-पत्नी में से किसी एक का संबंध भारत से होता है। ऐसे सभी PIO कार्ड धारकों को अब भारत सरकार आजीवन वीजा देगी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।