फ्लिप्कार्ट ने कमाई का बनाया नया रिकॉर्ड , बेचा 6 अरब 15 करोड़ रुपये का सामान
(India) जिसका लाभ उठाने के लिए वेबसाइट पर ग्राहक ऐसे उमड़े की दिनभर में कई बार वेबसाइट क्रैश हो गया। इस दौरान वेबसाइट को एक अरब हिट्स मिले, जबकि 615 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री भी हुई। बेंगलुरु की इस ऑनलाइन रिटेल कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा, 'हमारी वेबसाइट को सोमवार को एक अरब हिट मिले और हमने 24 घंटे में 10 करोड़ डॉलर (615 करोड़ रुपये) बिक्री का लक्ष्य सिर्फ 10 घंटे में हासिल कर लिया।
छूट का ऑफर शुरू होने के कुछ ही घंटे के भीतर बड़ी संख्या में लोगों द्वारा वेबसाइट खोलने के कारण वेबसाइट दोपहर के वक्त क्रैश हो गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कंपनी के खिलाफ काफी शिकायतें भी आने लगी।
कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, 'एक आंतरिक सर्वर की समस्या पैदा हो गई थी, जिसकी वजह से ट्रैफिक बढ़ने कारण कुछ समय के लिए ऑनलाइन ऑर्डर हासिल करने में दिक्कत आ गई थी। इस समस्या को दूर कर लिया गया है और ट्रैफिक क्षमता बढ़ा दी गई है अब वेबसाइट को खोला जा सकता है।' सोमवार छह अक्टूबर का दिन कंपनी के लिए विशेष मायने रखता है। छह अक्टूबर यानी 6-10 का संबंध 610 से है, दरअसल, इसी संख्या के मकान में 2007 में फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने देश की सबसे पहली ई-कॉमर्स कंपनी की शुरुआत की थी। बंसल बंधुओं ने एक बयान में कहा, 'यह हमारे लिए अभूतपूर्व दिन है। यह देश में हमारी अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है। हम सुबह 8 बजे से ही ग्राहकों से मिल रही प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं।
गौरतलब है कि कंपनी ने प्रमुख समाचारपत्रों में छूट के विज्ञापन दिए थे। इसके कारण ग्राहक वेबसाइट पर सामान खरीदने के लिए टूट पड़े। कंपनी ने कहा, 'हमने भारतीय ई-कॉमर्स क्षेत्र में एक इतिहास रच दिया है।'

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।