(India)
मेटल, कैपिटल गुड्स, बैंकिंग और फार्मा शेयरों में भी बिकवाली हावी है। हालांकि रियल्टी, ऑटो और आईटी शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 128 अंक यानि 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 26439 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 45.5 अंक यानि 0.6 फीसदी गिरकर 7900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में कारोबार के इस दौरान हिंडाल्को, केर्न इंडिया, जेएसपीएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी, सेसा स्टरलाइट, सिप्ला और एमएंडएम जैसे दिग्गज शेयरों में 3.4-1.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि टाटा मोटर्स, एचयूएल, आईडीएफसी, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, इंफोसिस और एनटीपीसी जैसे दिग्गज शेयरों में 2.1-0.4 फीसदी की मजबूती आई है। मिडकैप शेयरों में डेन नेटवर्क्स, ट्रिनिटी ट्रेड, सिएंट, गुजरात स्टेट पेट्रो और पेट्रोनेट एलएनजी सबसे ज्यादा 4.9-3.8 फीसदी तक गिरे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में ईएसएस डीईई, ऑस्कर इन्वेस्टमेंट, गायत्री प्रोजेक्ट्स, बोदल केमिकल्स और ओडिशा स्पॉन्ज सबसे ज्यादा 6.1-5 फीसदी तक टूटे हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।