(TAMILNADU, India)
कर्नाटक हाई कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है, कोर्ट ने कहा कि उन्हें जमानत देने का सवाल ही नहीं उठता, आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी पाए जाने के बाद वह 27 सितंबर से बेंगलुरु की एक जेल में बंद हैं, इससे पहले एआईएडीएमके ने पोस्टर लगाकर धमकी दी थी कि जयललिता को जेल से रिहा न किए जाने पर वे तमिलनाडु में रहने वाले कन्नड़भाषी लोगों को बंदी बना लेंगे, पोस्टर में एआईडीएमके के एमपी कुमार, मंत्री वलरमाथी और विधायक कलाईरंजन का नाम है, ये पोस्टर दक्षिणी चेन्नई में लगाए गए हैं, इससे पहले अहम सुनवाई को देखते हुए हाईकोर्ट के आस-पास करीब एक किलोमीटर तक धारा 144 लगा दी गई थी, जयललिता जिस जेल में बंद हैं, वहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, 18 साल पुराने आय से अधिक संपत्ति मामले में विशेष कोर्ट ने 27 सितंबर को जयललिता पर 100 करोड़ का जुर्माना और 4 साल जेल की सजा सुनाई थी
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।