गरीबी से लड़ने की नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता से प्रभावित हुए दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बिल गेट्स
(India) बिल गेट्स ने कहा है कि यह अपने आप में काफी प्रेरणादायक है कि भारत वंचित और गरीब लोगों को इस तरह के सेवायें देने के लिये आगे आया है। दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बिल गेट्स ने अपने ताजा ब्लॉग ‘मीटिंग दि न्यू प्राइम मिनिस्टर’ (नये प्रधानमंत्री से भेंट) में लिखा है, मोदी ने भारत में शौचालयों पर चर्चा छेड़ दी है, यह ऐसा मुद्दा नहीं है जिस पर बहुत से राजनीतिज्ञ बोलना पसंद करते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि स्वतंत्रता के बाद किसी दूसरे नेता के मुकाबले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पद संभालने के कुछ ही समय में शौचालयों की आवश्यकता के प्रति अधिक जागरूकता बढ़ाई है। गेट्स ने ब्लॉग में प्रधानमंत्री मोदी के साथ पिछले महीने नई दिल्ली में अपनी बैठक के बारे में लिखा है। इस मुलाकात में गेट्स के साथ उनकी पत्नी मिलिंडा भी थीं। उनके साथ इस एक घंटे की मुलाकात में मोदी ने सबसे लिए शौचालयों के निर्माण, टीकाकरण, बैंक खतों और औषधालयों की योजना पर चर्चा की। गेट्स ने लिखा है, हम गरीबी से लड़ने और भारत के गरीब से गरीब लोगों के स्वास्थ्य में सुधार लाने की उनकी प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर वहां से लौटे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने स्पष्ट किया है कि वह देश में साफ सफाई और स्वच्छता सेवाओं में सुधार की धीमी रफ्तार को लेकर असंतुष्ट हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।