(India)
एमसीएक्स में सोने के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 43 रुपये अथवा 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,678 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी जिसमें 409 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार सोने के फरवरी 2015 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत भी 21 रुपये अथवा 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,883 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें मात्र एक लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने सोना वायदा कीमत में गिरावट का श्रेय डॉलर की मजबूती के के बीच वैकल्पिक निवेश के रूप में सोने की मांग कमजोर होने के कारण कमजोर वैश्विक रुख के अनुरूप सटोरियों द्वारा की गई सौदों की कटान को दिया। इस बीच आज सुबह के कारोबार में सिंगापुर में सोने की कीमत 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,203.02 डालर प्रति औंस रह गई।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।