फेसबुक ने ‘WhatsApp’ को 19 अरब डॉलर में खरीदा
(India) फेसबुक ने ‘एएफपी’ को ई-मेल के जरिए भेजे गए एक बयान में कहा है, हम दुनिया के और ज्यादा लोगों से जुड़ने जा रहे हैं । हम ‘व्हाट्सऐप’ इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए गुणवत्ता लाना जारी रखेंगे। फेसबुक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होने के साथ-साथ जेन कूम ‘व्हाट्सऐप’ के प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग को दी गई सूचना के मुताबिक कूम की तनख्वाह साल में एक डॉलर होगी। फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग भी इसी तरह सांकेतिक वेतन लेते हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।