इससे पहले नियंत्रण रेखा पर लगातार फायरिंग कर रहे पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार ने बेहद ही कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। भारत ने पाकिस्तान के साथ फ्लैग मीटिंग के प्रस्ताव को वापस ले लिया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान सीजफायर उल्लंघन बंद करे, वर्ना इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वहीं रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि पाकिस्तान इस तरह के आचरण से रिश्तों को बेहतर बनाने की राह में रुकावट पैदा कर रहा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।